हरियाणा में सिंगल फादर को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, दो साल की ले सकेंगे छुट्टी
हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में संशोधन के बाद एकल पुरुष कर्मचारियों को भी चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पुरुष कर्मचारियों को दो साल की छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, 60% प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों के मामले में 18 वर्ष से अधिक आयु होने पर भी ये छुट्टियां महिला-पुरुष कर्मचारियों द्वारा ली जा सकेगी।