हरियाणा में सियासी संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल ने गवर्नर से मांगा मिलने का समय

हरियाणा में सियासी संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। दरअसल, 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने के बाद 90 विधायकों वाली विधानसभा में बीजेपी सरकार अल्पमत में आ गई है।

Load More