हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
हरियाणा में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत पारित हुआ। दरअसल, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था जिसके बाद सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।