हरियाणा में सूरज पाल अम्मू ने बीजेपी से दिया इस्तीफा
हरियाणा में राजपूत समाज के बड़े नेता सूरज पाल अम्मू ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। सूरज पाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर बताया है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला की राजपूत समाज को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।