हरियाणा में स्कूल बस के पलटने से कम-से-कम 6 बच्चों की हुई मौत, 15 अन्य हुए घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस के पलटने से कम-से-कम 6 बच्चों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवरटेकिंग के दौरान यह हादसा हुआ और बस चालक शराब के नशे में था।

Load More