हरियाणा में हादसे में 6 छात्रों की मौत के बाद छुट्टी के दिन खोले गए स्कूल की रद्द होगी मान्यता

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) की कलेक्टर मोनिका गुप्ता ने गुरुवार को स्कूली बस पलटने से 6 बच्चों की मौत को लेकर बताया कि स्कूल छुट्टी के दिन भी खुला था। उन्होंने कहा, "छुट्टी के दिन स्कूल खोलने पर इसकी मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।" बकौल गुप्ता, स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Load More