हरियाणा में हुई हिंसा पर गोविंदा का ट्वीट हुआ वायरल, उन्होंने कहा- अकाउंट हैक हो गया
अभिनेता गोविंदा के 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट किया गया जिसमें हरियाणा में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर लिखा था, "उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो खुद को हिंदू कहते हैं...और ऐसी हरकतें करते हैं।" पोस्ट वायरल होने पर गोविंदा ने वीडियो जारी कर कहा, "मैंने वह ट्वीट नहीं किया...मेरा अकाउंट हैक हो गया है।"