हरियाणा में ₹1.80 लाख/वर्ष तक की आय वाले 45-60 साल के अविवाहितों को मिलेगी पेंशन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में 45-60 वर्ष तक की उम्र वाले अविवाहित पुरुष व महिलाओं को ₹2,750/माह पेंशन देने की घोषणा की है। इसका लाभ ₹1.80 लाख/वर्ष से कम आय वाले लोगों को ही मिलेगा। इसके अलावा ₹3 लाख/वर्ष से कम आय वाले 40-60 वर्ष के आयु तक के विधुरों को भी ₹2,750 पेंशन दी जाएगी।