हरियाणा, यूपी व तेलंगाना में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
बीजेपी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश व तेलंगाना की 1-1 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने आदमपुर (हरियाणा) सीट से भव्य बिश्नोई, गोकरननाथ (यूपी) सीट से अमन गिरी व मुनुगोड़े (तेलंगाना) सीट से कोमाति रेड्डी रोजगोपाल रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। तीनों सीट पर 3 नवंबर को मतदान होगा।