हरियाणा, यूपी व पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति।" हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "बेमिसाल अभिनय एवं निर्देशन हेतु उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।" पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "सतीश जी कला के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।"