हरियाणा राज्यसभा चुनावों से पहले राज्य के कांग्रेस विधायक पहुंचे छत्तीसगढ़

हरियाणा में आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ राज्य के कांग्रेस विधायक गुरुवार को छत्तीसगढ़ के नया रायपुर पहुंचे। इन विधायकों को नया रायपुर स्थित मेफेयर रिज़ॉर्ट में रोका जाएगा जिसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अजय माकन को उम्मीदवार घोषित किया है।

Load More