हरियाणा सरकार के खिलाफ धरना देने वाले पैरा रेसलर से मिले खट्टर, कहा- आपको न्याय मिलेगा
पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद दिल्ली में हरियाणा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाले मूक-बधिर रेसलर वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सिंह ने मूक-बधिर खिलाड़ियों के लिए पैरा खिलाड़ियों के समान अधिकारों की मांग की है। बकौल सिंह, "मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके साथ गलत हो रहा है...आपको न्याय मिलेगा।"