हरियाणा सरकार ने 'द केरल स्टोरी' को राज्य में घोषित किया टैक्स फ्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया है कि 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था। वहीं, पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगाया गया है जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट 12 मई को सुनवाई करेगा।

Load More