हरियाणा सरकार ने नूंह में 2 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस सेवाओं पर लगाई रोक
हरियाणा सरकार ने नूंह में 'शांति व्यवस्था में गड़बड़ी को रोकने के लिए' आज से शनिवार रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। इसके अलावा नूंह पुलिस ने ज़िले में धारा-144 लागू कर दी है और मुस्लिम समुदाय को घर पर ही जुमे की नमाज़ अता करने को कहा है।