हरियाणा सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को ₹10,000 मासिक पेंशन देने का किया एलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को ₹10,000 मासिक पेंशन देने का एलान
किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को 'वोल्वो बस' में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी घोषणा की। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किए जाते हैं।