हरियाणा सरकार ने लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइज़री
हरियाणा सरकार ने लू से बचाव के लिए एडवाइज़री जारी कर कहा है कि नंगे पैर बाहर निकलने से परहेज़ करें, जंक फूड खाने से बचें और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में न जाएं। एडवाइज़री के मुताबिक, बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं और तेज़ सिरदर्द/सीने में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं।