हरी झंडी दिखाए जाने के कुछ ही घंटे बाद दिल्ली में 'खराब' हुई इलेक्ट्रिक बस

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में मंगलवार को शामिल हुईं 150 नई इलेक्ट्रिक बसों में से एक बस हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के कुछ घंटे बाद ही 'खराब' हो गई। दरअसल, बस अपने निर्धारित सीमा से अधिक तापमान बढ़ने से बंद पड़ी थी। हालांकि, डीटीसी के मुताबिक, बस अंतर्निहित सुरक्षा प्रणाली के कारण अपने आप रुकी थी।

Load More