हर्ष के साथ सगाई की घोषणा के बाद लोगों ने हमें हाथी और चींटी की जोड़ी कहा था: भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के डिजिटल डेब्यू शो में कहा है कि उनके वज़न पर बाहरी लोगों के साथ अपने भी मज़ाक उड़ाते थे। उन्होंने कहा, "(हर्ष लिम्बाचिया से) सगाई की घोषणा पर लोगों ने कहा कि 'चींटी-हाथी की जोड़ी लग रही है।' फेरों की तस्वीरें डालने पर बोले 'भैंस और बकरी की शादी हो रही है'।"