हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, फिर भी निवेशकों को ₹1 लाख करोड़ का हुआ फायदा
शेयर बाज़ार बुधवार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 152-अंक चढ़कर 78,581 पर जबकि निफ्टी 9-अंकों की हल्की बढ़त के साथ 24,624 पर बंद हुआ। BSE में सूचीबद्ध 2,310 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं जिससे BSE का कुल मार्केट-कैप करीब ₹1 लाख करोड़ बढ़ गया। वहीं, सेंसेक्स की 18 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं।