हल्दीराम की 10% हिस्सेदारी खरीद सकती है सिंगापुर की टेमासेक, $11 अरब हो जाएगी वैल्यू
सिंगापुर की सरकारी मल्टीनैशनल इनवेस्टमेंट कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेमासेक ने हल्दीराम में 10% से 15% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती दौर की बातचीत की है। बकौल रिपोर्ट्स, इस डील के बाद हल्दीराम की कुल वैल्यू करीब $11 अरब हो जाएगी।