हलाल मांस न बेचने पर लंदन में भीड़ ने भारतीय रेस्टोरेंट पर किया हमला; सिख मालिक गिरफ्तार
लंदन में कथित तौर पर मुस्लिमों की भीड़ ने हलाल मांस न बेचने के कारण एक भारतीय रेस्टोरेंट पर हमला कर दिया। रेस्टोरेंट के सिख मालिक हरमन सिंह कपूर ने इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। वहीं, मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।