हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पाद पर बैन के बाद यूपी में केएफसी व अन्य आउटलेट पर की गई रेड
उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन वाले खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मुरादाबाद में केएफसी के एक आउटलेट पर रेड की है। इसके अलावा विभाग द्वारा लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़ व गाज़ियाबाद की दर्जनों जगहों पर भी रेड की गई है। विभाग ने सभी ट्रेडर्स को हलाल सर्टिफाइड उत्पाद तुरंत हटाने की चेतावनी दी है।