हल्द्वानी से अतिक्रमण हटाने के विरोध में मौन व्रत पर बैठे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में रेलवे की ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के विरोध में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को देहरादून में एक घंटे का मौन व्रत रखा। रावत ने ट्वीट कर कहा, "माननीय मुख्यमंत्री जी, मानवता की दृष्टि अपनाओ, लोगों की छत टूटने से बचाओ।" बकौल रावत, लोगों की समस्या का समाधान बुलडोज़र नहीं है।