हल्द्वानी हिंसा के कथित मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में 'अवैध' रूप से बना मदरसा ध्वस्त किए जाने के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार कथित मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हिंसा के बाद मामले में अब तक 70 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं।