हल्द्वानी हिंसा मामले में 10 और लोग किए गए गिरफ्तार, अब तक कुल 68 लोग पकड़े गए
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में 'अवैध' रूप से बना मदरसा ध्वस्त किए जाने के बाद हुई हिंसा के मामले में 2 नामज़द समेत 10 और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नैनीताल एसएसपी पीएन मीणा के मुताबिक, अब तक 12 नामज़द समेत कुल 68 लोग पकड़े गए हैं। बकौल मीणा, पेट्रोल बम बनाने के लिए सामग्री देने वाला आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है।