'हल्द्वानी हिंसा से प्रभावित परिवारों' को कैश बांटता दिखा मुस्लिम युवक, पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड में 'हल्द्वानी हिंसा से प्रभावित परिवारों' को कैश बांटते एक मुस्लिम युवक का वीडियो सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने बताया है कि संबंधित वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा, "हैदराबाद यूथ करेज (एनजीओ) के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर व पैन नंबर आयकर विभाग को दिए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"