हवा उनके दिमाग में घुसी है: शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रशासन को लेकर राउत
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रशासन द्वारा दिए गए बयान 'हवा तेज़ थी' पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है, "हवा उनके दिमाग में घुस गई है।" उन्होंने कहा, "शिवाजी महाराज की प्रतिमा का टूटना न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर का नुकसान है बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा पर भी आघात है।"