हवा की रफ्तार बढ़ने के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हुआ हल्का सुधार

हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार सुबह थोड़ा सुधार देखने को मिला। 'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को औसत एक्यूआई 306 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 284 दर्ज हुआ। हालांकि, अब भी दिल्ली में हवा का स्तर 'खराब श्रेणी' में ही बना हुआ है।

Load More