हवा में टूटी विमान की छत, 'या अली' चिल्लाने लगा यात्री; सामने आया ईरान का डरावना वीडियो
ईरान में मशहद से कर्मानशाह जा रहे बोइंग-737 विमान की केबिन की छत बीच हवा में टूट गई। विमान में तेज़ कंपन होने लगा और यात्रियों का सामान ऊपर से गिरने लगा। वायरल वीडियो में यात्री डरे हुए दिखे और एक यात्री 'या अली' चिल्लाता सुनाई दिया। बकौल रिपोर्ट्स, टेक-ऑफ के दौरान विमान का एक पहिया निकल गया था।