हवाई जहाज़ को टक्कर देगी चीन की 'फ्लाइंग ट्रेन', बिना पहिए के 800KM/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी
चीन में हाई स्पीड और बिना पहिए वाली 'फ्लाइंग ट्रेन' का शुरुआती ट्रायल हुआ है। यह ट्रेन 800KM/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी जो दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेनों में से एक शांघाई मैग्लेव की 460KM/घंटे की रफ्तार से दोगुनी है। इसे तेज़ रफ्तार देने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फोर्स का इस्तेमाल होगा और यह खास तकनीक से पटरी के ऊपर चलेगी।