हवाई जहाज़ों के महंगे टिकटों की मनमानी पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हवाई किराए को रेगुलेट करने के नए नियम तैयार हैं और 30-दिनों में संसद में पेश किए जाएंगे। इनका उद्देश्य त्योहारों/छुट्टियों के दौरान मनमानी किराया वृद्धि और डायनेमिक प्राइसिंग पर लगाम लगाना है। कोर्ट ने नियमों की कॉपी दो हफ्तों में दाखिल करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई 3-अगस्त को होगी।