फ्लाइट में वाई-फाई के लिए 2 तरीके अपनाए जाते हैं। पहला एयर-टू-ग्राउंड सिस्टम है जिसमें विमान का ऐंटीना ज़मीन पर लगे टावर से सिग्नल रिसीव करता है और एक निश्चित ऊंचाई तक कनेक्शन काम करता है। दूसरा सैटेलाइट आधारित सिस्टम है जिसमें विमान के ऐंटीना का इस्तेमाल कर ग्राउंड स्टेशन से सैटेलाइट के ज़रिए विमान में इंटरनेट पहुंचाया जाता है।