नेपाल में बुधवार को 19 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गौरतलब है, यूरोपीय संघ कई देशों की एयरलाइन्स के ज़रिए हवाई यात्रा को बहुत असुरक्षित मानता है। इन देशों में नेपाल के अलावा अफगानिस्तान, अंगोला, अर्मेनिया, कॉन्गो, जिबूती, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, किर्गिस्तान, लाइबेरिया, लीबिया, सिएरा लियोन, सूडान और साओ टोमे ऐंड प्रिंसिपि शामिल हैं।