हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! नहीं बढ़ेगा किराया, सरकार ने ATF के दाम स्थिर रखने का किया फैसला
सरकार ने 1-मई को एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे एयरलाइंस कंपनियों के लिए फिलहाल फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ाने की संभावना टल गई है। दरअसल, हाल में ATF की कीमतें बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से राहत की मांग की थी और कुछ कंपनियों ने ऑपरेशन प्रभावित होने की चेतावनी दी थी।