हवाई सफर पर संकट के बादल, भारतीय एयरलाइंस ने ईंधन की कीमतों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर जेट फ्यूल की कीमतों को लेकर तत्काल सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि उद्योग 'अत्यधिक तनाव' में है और बंद होने की कगार पर है। फेडरेशन ने जेट फ्यूल पर 11% उत्पाद शुल्क को निलंबित करने की मांग की है।