हवाई हमले में मार गिराया गया हिज़्बुल्लाह का प्रमुख सदस्य नबील कौक: इज़रायली सेना
इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने शनिवार को किए गए हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सदस्य नबील कौक को मार गिराया। हालांकि, हिज़्बुल्लाह की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं मिली है। गौरतलब है कि इज़रायली सेना ने बेरुत (लेबनान) में हिज़्बुल्लाह हेडक्वार्टर पर हवाई हमले कर समूह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था।