हवा भरते वक्त छत्तीसगढ़ में बुलडोज़र का टायर फटने से 2 लोगों की हुई मौत, सामने आया वीडियो
पुलिस ने बताया है कि रायपुर (छत्तीसगढ़) के सिलतारा में बुलडोज़र के टायर में हवा भरते वक्त टायर फटने से मंगलवार को 2 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, जान गंवाने वाले दोनों लोग रीवा (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।