हवा में फायरिंग कर डराने पर एमपी में ग्रामीणों ने की ₹10,000 के इनामी बदमाश की हत्या
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के गिजोर्रा में ग्रामीणों ने ₹10,000 के इनामी बदमाश लाखन गडरिया व उसके साथी की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर ने बताया, "एक युवक व युवती में विवाद को लेकर पंचायत हुई थी जहां लाखन ने ग्रामीणों को डराने के लिए हवा में फायरिंग की...जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी हत्या कर दी।"