हवा में मलेशियाई नौसेना के 2 हेलीकॉप्टरों के टकराने का वीडियो आया सामने, 10 लोगों की मौत
मलेशिया के लुमुत में मंगलवार को मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। नेवी के एक बेस पर हुए इस हादसे का वीडियो सामने आया है। मलेशियाई नौसेना ने बयान में कहा है कि ये हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी की परेड के लिए रिहर्सल कर रहे थे।