'हवा हवाई' गाने की रिहर्सल के दौरान मां को लगा था कि मैं पागल हो गई हूं: कविता कृष्णमूर्ति

गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने 'लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने 'हवा हवाई' की रिहर्सल के दौरान उनकी मां को लगा था कि वह पागल हो गई हैं। उन्होंने कहा, "रिहर्सल के दौरान मैं घर में बार-बार 'रापचिकी, लाकी चिकी लाकी चिकी' बोल रही थी।" गीतकार जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा था।

Load More