हवाई किराए को वाजिब स्तर पर रखने के लिए व्यवस्था बनाएं: विमानन कंपनियों से केंद्र सरकार
हवाई किराए में जारी वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को विमानन कंपनियों से किराए को वाजिब स्तर पर रखने के लिए एक व्यवस्था बनाने को कहा। सरकार ने एयरलाइन्स से उन मार्गों पर हवाई किराए पर निगरानी रखने को कहा है जहां टिकट की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है और जहां पहले गो फर्स्ट सेवाएं देती थी।