हवाई की आग में बचे इकलौते मकान की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने कहा- लग रही फोटोशॉप्ड
हवाई (अमेरिका) के माउई के जंगलों में लगी आग में बचे एक मकान की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में राख और मलबे के बीच खड़े दिख रहे मकान के मालिक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मकान कैसे बच गया। कई लोगों ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि यह फोटोशॉप्ड लग रही है।