हवाई जहाज़ से बेहतर है: वंदे भारत एक्सप्रेस को सबसे 'उत्कृष्ट' ट्रेन बताते हुए रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "वंदे भारत ट्रेन का डिज़ाइन हवाई जहाज़ से बेहतर है और यह सबसे आरामदायक यात्रा प्रदान कर सकती है।" उन्होंने कहा, "वंदे भारत एक्सप्रेस एक उत्कृष्ट ट्रेन है। यह 52 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है जबकि दुनिया की अन्य ट्रेनों को यह रफ्तार पकड़ने में 54-60 सेकेंड लगते हैं।"