हवाई सेवा के 46 साल होने पर एअर इंडिया के विमान को मालदीव में दिया गया 'वॉटर कैनन सैल्यूट'

भारत और मालदीव के बीच हवाई सेवा के 46 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मालदीव के माले एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान को 'वॉटर कैनन सैल्यूट' दिया गया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि एअर इंडिया ने फरवरी 1976 में तिरुवनंतपुरम (तत्कालीन त्रिवेंद्रम) से माले के लिए अपनी पहली उड़ान संचालित की थी।

Load More