हवाईअड्डों की 'गोल्ड प्लेटिंग' नहीं की जानी चाहिए: संसदीय समिति
एक संसदीय समिति ने सरकार से कहा है कि प्राइवेट ऑपरेटर्स द्वारा हवाईअड्डों की 'गोल्ड प्लेटिंग' किए जाने के कॉन्सेप्ट से बचना चाहिए। बकौल समिति, यात्रा की लागत आम आदमी की पहुंच के भीतर रहनी चाहिए। 'गोल्ड प्लेटिंग' का मतलब ऐसी महंगी सुविधाओं को शामिल करने से है जिससे किसी परियोजना की लागत बढ़ जाती है।