शेख हसीना की वापसी को बांग्लादेश सरकार ने बताया राजनीतिक दिखावा, कहा- लौटने का इरादा नहीं
बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि शेख हसीना की देश वापसी की चर्चाएं सिर्फ राजनीतिक दिखावा हैं और उनका फिलहाल लौटने का कोई इरादा नहीं है। हसीना के नया पासपोर्ट मांगने की खबरों को भी सरकार ने खारिज किया। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानूनी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।