हसन के नतीजों से खुश नहीं: भारी मतों से प्रज्वल के पिछड़ने पर एचडी कुमारस्वामी
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जारी मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है, "जेडीएस को वही नतीजे मिले हैं जिनकी हमें उम्मीद थी लेकिन मैं हसन के नतीजों से खुश नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक में हम 4-5 सीटें और जीत सकते थे लेकिन हमारी गलतियों के कारण 4-5 सीटें हार गए हैं।"