हसन में प्रज्वल की हार के बाद 20 साल में पहली बार जेडीएस ने खोया अपना पारिवारिक गढ़
कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी और जेडीएस (निलंबित) नेता प्रज्वल रेवन्ना की हार के बाद 20 साल में पहली बार जेडीएस ने अपना पारिवारिक गढ़ खोया है। जेडीएस 20 साल में पहली बार हसन सीट से चुनाव हारी है। प्रज्वल को कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस एम पटेल ने 42,649 वोटों के अंतर से हराया है।