हसरंगा बने टी20I में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज़, मलिंगा को छोड़ा पीछे

वनिंदु हसरंगा टी20I में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज़ बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। हसरंगा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को अपना 63वां टी20I मैच खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। वहीं, मलिंगा ने 76 टी20I मैचों में 100 विकेट लिए थे।

Load More