हस्तमैथुन कर फालूदा में वीर्य मिलाता दिखा तेलंगाना का दुकानदार, किया गया गिरफ्तार
तेलंगाना के वारंगल में सड़क किनारे फालूदा बेचने वाले एक शख्स का वीडियो सामने आया है जिसमें वह हस्तमैथुन कर फालूदा में वीर्य मिलाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस ने केस दर्ज कर फालूदा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने फालूदा विक्रेताओं को कथित तौर पर चेतावनी जारी की है।